{"_id":"69bdaa070a3497d04b00bc65","slug":"meeting-regarding-communicable-disease-control-campaign-special-campaign-will-run-from-april-1-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155317-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक, एक अप्रैल से चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक, एक अप्रैल से चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान आयोजित होगा। इस दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिमागी बुखार समेत अन्य संक्रामक रोगों से बचाव एवं उपचार की जानकारी देंगे।
उन्होंने निर्देश दिया कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं कालाजार से संबंधित लक्षण वाले व्यक्तियों का विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही अभियान में उनकी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने जलभराव रोकने, नालियों में दवा का छिड़काव कराने तथा स्कूलों के आसपास झाड़ियों की सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लक्षणयुक्त मरीजों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भेजकर त्वरित और उचित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके. झा, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, सभी एमओआईसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।