फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   meeting conduct in block office

मनरेगा कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं : बीडीओ

Sat, 19 Nov 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
meeting conduct in block office
खुनियांव ब्लॉक सभागार में ब्लाक कर्मियों को संबोधित करते बीडीओ विजय कुमार मिश्रा। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मनरेगा कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं : बीडीओ
विज्ञापन

- खुनियांव ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। खुनियांव ब्लॉक के सभागार में शनिवार को ब्लॉक कर्मियों की बैठक हुई। बीडीओ मनरेगा धनंजय सिंह ने कहा कि मनरेगा कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। जिन गांवों में मनरेगा का कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है। संबंधित कर्मी वहां अविलंब मास्टर रोल निर्गत करवाते हुए कार्य अवश्य प्रारंभ करा दें।
बीडीओ खुनियांव विजय कुमार मिश्रा की अगुवाई में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए धनंजय सिंह ने कहा कि कुछ गांवों में अभी मनरेगा योजना से कोई कार्य नहीं हुआ है। यह उचित नहीं है। संबंधित कर्मी अविलंब इन गांवों में कार्य प्रारंभ करा दें। ग्राम खरदेवरी में बनने वाली काऊ सफारी का निर्माण कार्य शुरू न होने पर वहां के ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को कार्य शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की कोई कठिनाई बाधा नहीं बन पायेगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो मैं स्वयं वहां मौजूद रहूंगा। बीडीओ विजय कुमार मिश्र ने सभी सचिवों से कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में आप लोग आज ही से लग जाये। प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि समय से आरटीआई का निस्तारण न होना बहुत ही निराशाजनक बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सभी कर्मी आरटीआई का समय से निस्तारण अवश्य करे। इस अवसर पर एडीओ पंचायत जीतेंद्र नाथ त्रिपाठी, सुजीत जायसवाल, जयसिंह गुप्ता, विकास चौधरी, यशवंत यादव, अखिलेश मौर्य, अतुल यादव, सैफुल्लाह, हरेंद्र नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed