{"_id":"6463c20ff32ef2ebf70f12c6","slug":"measles-outbreak-in-bhainshiya-15-patients-found-siddharthnagar-news-c-7-1-169545-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भैंसहिया में मिजिल्स का प्रकोप, 15 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भैंसहिया में मिजिल्स का प्रकोप, 15 मरीज मिले
Tue, 16 May 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बयारा। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसहिया गांव में बीते एक सप्ताह से मिजिल्स का प्रकोप फैला हुआ है। इन दिनों में 15 से अधिक लोग बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार नहीं पहुंचे हैं। बीमारी के लगातार फैलने से गांव के लोग काफी चिंतित हैं।
जानकारी के अनुसार भवानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसहिया गांव में गांव बीते एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। गांव के रहने वाले जयंती पुत्री पप्पू, प्रवेश पुत्र संजय, दीपक पुत्र संजय, विवेक कुमार पुत्र हृदय, विनय कुमार पुत्र घरीलाल, आलोक कुमार पुत्र घरीलाल , लवकुश पुत्र राम सूरत, अमित पुत्र लवकुश, नीलम पुत्री लौकुश समेत तमाम लोग बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामले बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद बीमारी की रोकथाम के उपाय नहीं हो रहे हैं। ऐसे ही रहा तो पूरे गांव में बीमारी फैलते देर नहीं लगेगी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने गांव में जल्द से जल्द सफाई कराने और बीमारी को फैलने से रोकने के उपाय करने की मांग की है।
भैंसहिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी। यदि खसरा है तो लोगों को दवाएं देने के साथ ही पांच साल से कम उम्र के बच्चों को टीका भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. बीके अग्रवाल, सीएमओ