फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   martyrs remembered in diwali

दीपावली पर वीर शहीदों को किया याद

Thu, 27 Oct 2022 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
martyrs remembered in diwali
बढ़नी के परसा स्टेशन स्थित लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में शहीदों के नाम दीप जलाते लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दीपावली पर वीर शहीदों को किया याद
विज्ञापन

तुलसियापुर। ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परसा में दीपावली के मौके पर एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सोमवार शाम को शहीदों के सम्मान में मौजूद लोगों ने एक-एक दीपक जलाकर उन्हें नमन किया।
हियुवा के निवर्तमान जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि शहीदों के नाम दीया जलाने से शहीदों को सम्मान मिलता है। साथ ही देश प्रेम की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने कहा कि सैनिक सरहदों की सुरक्षा करते हैं। उनके भरोसे ही देशवासी रात में चैन की नींद सोते हैं। यह मौका है कि हम दीप जलाकर अपने उन सैनिकों एवं शहीदों को याद करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक विशाल प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी को भारत माता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के नाम भी एक दीया जरूर जलाना चाहिए। भारत के अनेक वीर सैनिक सीमा पर देश की रक्षा करते करते शहीद हो गए। आज जो हम अपने घर में सुरक्षित हैं तो उसका श्रेय उन अमर शहीदों को जाता है। हर भारतीय का यह फर्ज है कि एक दीया पहले अमर शहीदों के नाम अर्पित करे, यही शहीद जवानों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान श्री नरेंद्र बहादुर सिंह, विवेक सिंह, आशीष सिंह, मनीष श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, वीरेंद्र चौधरी, आदर्श शुक्ला, निपेंद्र चौधरी, राजेंद्र यादव, महावीर चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed