फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman dead body found hanging in room at Siddharth nagar

Siddharthnagar News: कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला विवाहिता का शव, मचा हड़कंप

Fri, 29 Dec 2023 04:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Dec 2023 04:20 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर जिले में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद से हर कोई हैरान है। परिजनों को जानकारी नहीं है कि विवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। मृतका के दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Married woman dead body found hanging in room at Siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ओदनवा ताल गांव के टोला बहोरवा में बृहस्पतिवार के देर शाम संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे सहारे फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के ओदनवा ताल गांव के टोला बहोरवा निवासी रीमा (26) पत्नी जगलाल बृहस्पतिवार देर शाम को करीब सात बजे घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटक रही थी। घटना के वक्त परिवार के सदस्य नहीं थे। जब घर कमरे में उसका शव लटकता हुआ देखा तो शोर करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पुंच गए। मौत की सूचना किसी ने थाने पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नीचे उतरवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगलाल की शादी तीन वर्ष पहले मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के होरिलापुर गांव में राममिलन केवट की लड़की के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके पास दो लड़के हैं जिसमें पहला लड़का आदर्श (दो) दूसरा लड़का आदित्य (एक) जो अपनी माता को खोज रहा है। बच्चों को बिलखता हुआ देखकर घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखे नम हो जा रही हैं। रीमा ने यह कदम क्यों उठाया, यह कोई बता नहीं पा रहा है। परिवार और मायके पक्ष से शाम तक कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।

इस संबंध में एसओ मिश्रौलिया अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed