फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Market inspector found absent, salary will be deducted

Siddharthnagar News: अनुपस्थित मिले मंडी निरीक्षक कटेगा वेतन

Tue, 10 Sep 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Market inspector found absent, salary will be deducted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने सोमवार को नवीन मंडी स्थल, नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नवीन मंडी स्थल, नौगढ़ के समस्त परिसर का भ्रमण किया। सब्जी एवं फल के व्यापारियों से वार्ता की। उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मंडी निरीक्षक, रामजियावन अनुपस्थित पाए गए। उनका एक दिन का वेतन काटने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
व्यापारियों की ओर से अवगत कराया गया कि कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि व्यापारियों के लिए मूलभूत सुविधाएं शुद्ध आरओ का पानी, कैंटीन, शौचालय आदि की व्यवस्था कराएं। मंडी में निर्मित हो रहे आरसीसी चबूतरा को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की ओर से नवीन मंडी स्थल, नौगढ़ के कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से दुकानों के आवंटन की पत्रावली, पंजीकरण, वित्तीय रजिस्टर आदि को देखा गया। इसके बाद मंडी परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालय को क्रियाशील करने, बैठने आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed