{"_id":"671d2cfb4ce80149db0770bb","slug":"market-buzzing-there-will-be-rain-of-money-in-electronics-market-on-dhanteras-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-126335-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार गुलजार : धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार गुलजार : धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में होगी धनवर्षा
विज्ञापन
शहर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर खरीदारी करने के लिए टीवी, फ्रिज व अन्य सामान को पसंद करती
सिद्धार्थनगर। धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली और सहालग को लेकर शहर का इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार सजकर तैयार है। लोग उपहार देने के लिए लोग वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी टीवी, जूसर मिक्सर, प्रेस आदि सामान खरीद रहे हैं।
गुलाबी ठंड की आमद होने से गैस व बिजली के गीजर की मांग भी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में इनकी बिक्री में करीब 50 फीसदी का उछाल आया है। कारोबारियों की माने तो जिले में दिवाली, ठंड और सहालग पर करीब 10 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। उत्पादों पर छूट से भी खरीदारी बढ़ रही है।
जिले में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 200 इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें हैं, जो एसी, कूलर, फ्रिज, टीवी, होम थियेटर सहित अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की बिक्री करते हैं। व्यापारियों की मानें तो त्योहार, सहालग और गुलाबी ठंड के चलते पिछले एक सप्ताह में इन उत्पादों की बिक्री में करीब 50 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
धनतेरस की तैयारियों को लेकर जिले दुकानदारों ने पहले से ही माल मंगा लिए हैं। बड़े व्यापारी दर्जनों छोटे डीलरों को माल भेज रहे हैं। कारोबारी धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं।