{"_id":"5f5273548ebc3e54ce03f1cb","slug":"marege-35000-siddharthnagar-news-gkp3642874193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के हाथ पीले करने के लिए मिलेंगे 35 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के हाथ पीले करने के लिए मिलेंगे 35 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 35 हजार
श्रम विभाग में पंजीकरण होना आवश्यक
नहीं होंगे सामूहिक विवाह के आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। गरीब मजदूरों की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए शासन से 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि से मजदूर अपने बेटियों की शादी कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सामूहिक विवाह का आयोजन नहीं किया जाएगा।
लॉकडाउन में बेरोजगार हुए मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। उनकी बेटियों की शादी के लिए सरकार मदद करेगी। व्यक्तिगत शादी अनुदान के तौर पर उन्हें 35000 रुपये दिए जाएंगे। अनुदान का लाभ वही मजदूर उठा सकेंगे, जो श्रम विभाग में पंजीकृत हैं। हालांकि शासन ने श्रम विभाग के सामूहिक विवाह कार्यक्रम पर रोक लगा रखी है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 65.65 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। कोराना आशंका को देखते हुए शासन ने इस वर्ष सामूहिक विवाह योजना को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में श्रम परिवर्तन अधिकारी एलडी पाल ने कहा कि जिन मजदूरों ने विभाग में रजिस्ट्रेशन करा रखा है। उनकी बेटियों की शादी के लिए 35000 रुपये व्यक्तिगत शादी अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। बेटी की उम्र 18 वर्ष और दूल्हे की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।