फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   making duplicate dap, shop seal

गोदाम में नकली खाद बनाते पकड़ा

Sun, 20 Nov 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
making duplicate dap, shop seal
इटवा कस्बे में खाद की दुकान शील करवाते जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह। विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गोदाम में नकली खाद बनाते पकड़ा
विज्ञापन

- जिला कृषि अधिकारी ने इटवा खाद के गोदाम पर मारा छापा
- - नौ दुकानों पर बीज मिला संदिग्ध, जांच के लिए एकत्र किया नमूना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा क्षेत्र में नकली खाद बनाने का मामला सामने आया है। जिला कृषि अधिकारी ने दुकान को सील करवा दिया। गड़बड़ी करने के मामले में दुकानदार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हुई है। वहीं, बीज में गड़बड़ी की आशंका पर नौ दुकानों से सैंपल लिया गया। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने इटवा कस्बे के नौ दुकानों पर छापा मारा। बीज में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए नमूना एकत्र किया। इसके साथ ही कस्बे के अब्दुल्ला की दुकान पर छापा मारा। यहां गोदाम में जाइम खाद की नकली पैंकिंग की जा रही थी। जांच में हर प्रकार की गड़बड़ी मिली। कई नामी कंपनी का फर्जी पैकिंग मिली। इसके बाद रजिस्टर को जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि अनियमिता मिलने पर गोदाम को सील करवा दिया गया। जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उनके आदेश के बाद दुकानदार पर केस दर्ज करवाया जाएगा। अन्य दुकानों पर भी छापा मारा जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed