{"_id":"59270e3a4f1c1be45b5372c7","slug":"make-dreams-of-pandit-deendayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. दीनदयाल के सपनों को करें साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. दीनदयाल के सपनों को करें साकार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
bissu mela
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत लोहिया कला भवन में तीन दिवसीय अंत्योदय मेले का आगाज गुरुवार को हुआ। सूबे के आबकारी व मद्य निषेध मंत्री जयप्रताप सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के पं.दीनदयाल के सपने को साकार करने पर जोर दिया गया। इस दौरान जनपद स्तरीय ख्ररीफ उत्पादकता गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार संकल्पित है। सभी अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए सरकार की मंशा को साकार करें। उन्होंने जिले के किसानों को उन्नतशील बीज, खाद उपलब्ध कराने, सभी नलकूपों को चालू कराने, नहरों में टेल तक पानी सुनिश्चित करने, विद्युत व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए ढैंचा की बुवाई करने का आह्वान किया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इस गोष्ठी की सार्थकता लाभदायक तब साबित होगी, जब जिले के किसान किसान सेमी कल्चर व हार्डीकल्चर की खेती पर ध्यान देंगे। उन्होंने जिले के सभी किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि प्रदेष सरकार सबका साथ-सबका विकास को लेकर अंतिम पायदान पर खड़े यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिये जाने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विधायक श्यामधनी राही, डॉ. सतीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, हेमंत जायसवाल, ओमप्रकाश यादव, कन्हैया पासवान, अरविंद उपाध्याय, सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीडी कृषि डॉ. राजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, डीआईओएस सोमारू प्रधान, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र प्रताप, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, एक्सईएन विद्युत घनश्याम मिश्र, लीड बैंक अधिकारी कल्पनाथ, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. फणीश सिंह, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी मीनू सिंह, कृषि वैज्ञानिक एसके तोमर सहित अन्य विभागीय अफसर मौजूद रहे। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने आभार जताया। संचालन सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी वीपी पाठक ने किया।