{"_id":"6591c5f454df1f6f7906c55b","slug":"major-accident-can-occur-due-to-drivers-mistake-siddharthnagar-news-c-205-1-ksh1001-10249-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वाहन चालकों की चूक से हो सकती है बड़ी दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वाहन चालकों की चूक से हो सकती है बड़ी दुर्घटना
Mon, 01 Jan 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों की थोड़ी सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। इसमें कई लोगों की जान चली जाती है। वहीं, कई लोग जीवन भर के लिए अपाहिज हो जाते हैं। इसलिए किसी भी तरह का वाहन चलाते समय वाहन चालकों को पूरा सावधानी बरतने के साथ शतप्रतिशत सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। ये बातें एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने कही।
वे रविवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यालय में हुई बैठक में बस ट्रक यूनियन के पदाधिकारी, चालक और परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समापन कार्यक्रम को बंका सिंह, आरआई आरडी प्रसाद वर्मा ने संबोधित किया। इस दौरान टीआई सत्यसन्याल शर्मा, टीएसआई इम्तियाज अहमद, नीरज कुमार पाठक, हर्षवर्धन राज, आरपी सिंह, मुख्तारूहल हसन, राहुल सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, रंजीत कुमार वर्मा, रेनू बाला सिंह, शालिनी जायसवाल मौजूद रहीं।