{"_id":"6a4823f5f1b3a52db509c985","slug":"majlis-e-hussain-gives-the-message-of-humanity-goodness-and-kindness-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160718-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मजलिस-ए-हुसैन इंसानियत, नेकी और भलाई का संदेश देती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मजलिस-ए-हुसैन इंसानियत, नेकी और भलाई का संदेश देती है
विज्ञापन
हल्लौर में अशरे की पांचवीं मजलिस में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अली असगर की शहादत का मंजर सुन भावुक हुए लोग
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित इमामबाड़ा वक्फ शाह आलमगीर सानी में अंजुमन गुलदस्ता मातम के तत्वावधान में अशरे की पांचवीं मजलिस का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार रात आयोजित मजलिस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मजलिस में मौलाना सैय्यद इब्ने हसन ने मजलिस-ए-हुसैन की अहमियत और उसके किरदार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मजलिस-ए-हुसैन इंसान को अच्छाई, नेकी, भलाई और सच्चाई के रास्ते पर चलने की सीख देती है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मजलिस से मिलने वाले संदेशों को अपने जीवन में अपनाएं। मौलाना ने कहा कि दीन-ए-इस्लाम अमन, शांति, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इस्लाम का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए अनेक कठिनाइयों और संघर्षों का सामना किया, लेकिन इंसानियत और सच्चाई का रास्ता नहीं छोड़ा।
उन्होंने कहा कि मजलिस-ए-हुसैन केवल हजरत इमाम हुसैन की शहादत का जिक्र नहीं है, बल्कि इसमें सभी अंबिया, पैगंबरों के जीवन, उनके चरित्र और इस्लाम की शिक्षाओं को भी लोगों के सामने रखा जाता है।
विज्ञापन
मजलिस के अंतिम चरण में मौलाना ने हजरत इमाम हुसैन के मासूम बेटे हजरत अली असगर की शहादत का मार्मिक वर्णन किया। इसे सुनकर अकीदतमंद भावुक हो उठे और पूरे इमामबाड़े में हाय अली असगर की सदाएं गूंज उठीं।
मजलिस से पूर्व शाहिद आलम एवं उनके सहयोगियों ने मर्सियाख्वानी की। इस अवसर पर मौलाना नेहाल, अफसर हल्लौरी, इंतेजार शबाब, मेहदी हैदर, काजिम रजा, नफीस, बेताब, शहनवाज, काजिम कर्बलाई, आले रजा, मनव्वर, शराफत, बब्लू, मोजिज, मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।