फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Maharajganj's gang active in the trade of spurious liquor

Siddharthnagar News: नकली शराब के धंधे में महराजगंज का गिरोह सक्रिय

Wed, 18 Sep 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj's gang active in the trade of spurious liquor

विज्ञापन
जनपद में नहीं थम रहा है विदेशी मदिरा बनाने का काला खेल
मई माह में मुख्यालय के महंगा के पास पकड़ी गई थी विदेशी शराब बनाने की फैक्टरी
महराजगंज से जुड़ा था शीशी, केमिकल, बार कोड और ढक्कन आपूर्ति करने का कार्य
जोगिया कोतवाली के जोगिया कस्बे में टीम के हाथ लगे चार आरोपियों में दो महराजगंज के निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में अवैध शराब बनाने का धंधा थम नहीं रहा है। जोगिया कोतवाली के स्थानीय कस्बे में पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ लगे विभिन्न ब्रांड की शराब के ढक्कन, बारकोड यह बता रहे हैं कि दुकानों में नकली शराब परोसी जा रही है। यह काम दुकानदार की ओर से किया जा रहा है। क्योंकि दुकानदार के यहां से भी ढक्कन आदि बरामद हुआ है। यह हाल तब है, जब संबंधित विभाग के जिम्मेदार दुकान की नियमित जांच करते हैं। इस संबंध में कोतवाल जोगिया रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

महराजगंज के हैं दो आरोपी
जोगिया में हुई कार्रवाई में सबसे अहम यह है कि इस बार भी नकली शराब के कारोबार का तार महराजगंज जनपद से जुड़ा हुआ है। पकड़े गए चार आरोपियों में दो महराजगंज जिले के निवासी हैं। एक गोरखपुर का है और एक सिद्धार्थनगर का है। मई माह में जनपद मुख्यालय पर अंग्रेजी शराब बनाने की अवैध फैक्टरी के संचालन में महराजगंज के व्यक्ति का नाम सामने आया था, जो शीशी, ढक्कन, बार कोड से लेकर विदेशी शराब बनाने और बिक्री तक के कार्य करने में अहम भूमिका थी, जो अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस बार जोगिया में हुई कार्रवाई यह बयां कर रही है कि जिले में नकली शराब बनाने का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन


मई में पकड़ी गई थी फैक्टरी
मई में एसओजी और सदर पुलिस की टीम ने अंग्रेजी शराब और बियर बनाने वाले बड़े नेटवर्क को भंडाफोड़ किया था। इनके कब्जे से 500 लीटर अर्ध निर्मित और 104 बोतल विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब, क्यूआर कोड और ढक्कन व शीशी रैपर बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक लगभग पांच लाख की कीमत की शराब और सामग्री जब्त की गई है। इसमें पकड़े गए आरोपी लालजी जायसवाल निवासी कोटिया बाजार थाना शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थनगर हाल पता महनगा थाना सिद्धार्थनगर, श्याम कुमार हलवाई निवासी डाकघर रोड थाना बृजमनगंज जिला महराजगंज के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपी राइट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। इस मामले में जांच चल रही है। महराजगंज निवासी सरगना पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी मात्रा में शराब हुई बरामदगी

मई माह में हुई कार्रवाई में विभिन्न ब्रांड अंग्रेजी शराब की 21 बोतल 180 मिली, तीन बोतल 375 मिली, 25 बोतल, 180 मिली, 13 बोतल 375 मिली, नौ बोतल 180 मिली, नौ बोतल 375 मिली, दो बोतल 375 मिली, 10 बोतल 375 मिली, 11 बोतल 375 मिली, चार बोतल खाली एवं केमिकल व्हीजल होमियोपैथी डिल्यूशन ब्रायोनिया अल्बा 30 सी 450 दो बोतल भरी व 153 बोतल खाली, नकली क्यूआर कोड, अंग्रेजी शराब के भिन्न-भिन्न ब्रांड के ढक्कन व देसी शराब के ढक्कन, चार प्लास्टिक के खाली गैलन 20 लीटर व एक प्लास्टिक खाली गैलन 10 लीटर, एक धारीदार ब्लेड एक रोल चौड़ा टेप व 500 लीटर पानी की टंकी में केमिकल युक्त अर्धनिर्मित शराब आदि बरामद की गई।

मुख्यालय पर चल रही थी फैक्टरी
जनपद मुख्यालय से महनगा गांव की दूरी बमुश्किल दो किलोमीटर होगी। यहां दो आदमी शराब की फैक्टरी चला रहे थे। अंग्रेजी ब्रांड की कॉपी तैयार करके बाजार में खपा रहे थे, लेकिन मुख्यालय पर बैठी आबकारी और स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी थी। अगर पिकेट लगाकर चेकिंग न होती तो शायद धंधे के बारे में किसी को पता भी नहीं चलता है। अवैध शराब के धंधे से जहां राजस्व की क्षति हो रही थी। वहीं, नकली शराब पीने से जान जाने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। इस कांड के बाद भी विभाग सबक नहीं लिया। अगर जांच होती तो फिर ढक्कन आदि बरामद नहीं होता।


दुकान निलंबित, कारण बताओ नोटिस
जोगिया में दुकानदार के पास से विभिन्न ब्रांड के ढक्कन, बार कोड आदि पकड़े जाने के मामले में लाइसेंस प्रदाता ने दुकान निलंबित करने हुए नोटिस जारी कर दिया है। आबकारी विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। नियमित दुकानों की जांच की जाती है। दुकानों से बिक्री नहीं होती है।
-वीर अभिमन्यु सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed