{"_id":"5e5405628ebc3ef3fa5c6c17","slug":"madrsa-bord-exm-siddharthnagar-news-gkp342400817","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड परीक्षा आज से, 6611 परीक्षार्थी शामिल होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड परीक्षा आज से, 6611 परीक्षार्थी शामिल होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
मदरसा बोर्ड परीक्षा आज से, 6611 देंगे इम्तहान
परीक्षा में शामिल होंगे 2608 छात्र व 4003 छात्राएं
सात संवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो रही है। जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 6611 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 2608 बालक व 4003 बालिका सम्मिलित हैं। ब्लॉकवार खंड शिक्षा अधिकारियों की अगुवाई में सचल दस्ते का गठन किया गया है।
मदरसा बोर्ड परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस बार की परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि सात परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। धूपा देवी आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज भलुहा, श्रीधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुई, तिया निस्वा स्कूल कुशहटा, विकास इंटर कॉलेज सोहना, खदीजतुल कुबरा गर्ल्स कॉलेज मधवापुर, खदीजतुल कुबरा निस्वा कॉलेज नौगढ़, हाजी करम हुसेन सल्फिया पब्लिक स्कूल खखरा बुजुर्ग शामिल हैं। इन पर क्रमश: तैनात किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों में गौरव सिंह, आनंद प्रकाश तिवारी, जमशेद आलम, जितेन्द्र कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, नितेश उपाध्याय, शैलेन्द्र कुमार शामिल हैं।
कंट्रोल रूम स्थापित
परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखते हुए नकल विहीन व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सूचनाओं के अदान-प्रदान के लिए फोन नंबर 05544297142 के साथ ही प्रथम पाली में रिजवान अहमद के मोबाइल नंबर 9936590899 एवं द्वितीय पाली के प्रभारी राकेश कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9984501223 पर तत्काल सूचना दी जा सकती है।