फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Madrasa built in Khalihan land destroyed by committee

Siddharthnagar News: खलिहान भूमि में बने मदरसे को कमेटी ने कराया ध्वस्त

Mon, 12 May 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 12 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Madrasa built in Khalihan land destroyed by committee
ढेबरुआ। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मलगहिया गांव में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को तहसील प्रशासन के आदेश पर सोमवार को मदरसे की कमेटी ने ध्वस्त करवा दिया। अब वह कब्जा मुक्त हो गया। जमीन प्रशासन की निगरानी में होगी। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मलगहिया गांव के खलिहान व खाद गड्ढे में अवैध तरीके से मदरसा बहरुलूम का भवन निर्माण कर संचालित हो रहा था। शासन की तरफ से जारी आदेश के बाद भारत-नेपाल सीमा से लगभग एक किमी दूर गांव में अवैध मदरसा चिह्नित किया गया। सूत्रों के अनुसार उस गांव की मदरसा कमेटी ने तहसील पर एसडीएम के साथ बैठक की थी। इसमें एसडीएम ने सभी कमेटी के सदस्यों को मदरसा हटाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने का कि सभी कमेटी के लोग हटा लें, नहीं तो बलपूर्वक हटाया जाएगा। उसके बाद राजस्व टीम ने मदरसे पर नोटिस चिपकाया। सोमवार को कमेटी ने मदरसे को ध्वस्त करा दिया। इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी। उसके बाद तहसील प्रशासन ने हल्का राजस्व टीम से जांच करवाई। जांच में मदरसा ध्वस्त पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed