{"_id":"6556587303af6b9bfd0560da","slug":"madarasa-board-form-date-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8335-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आवेदन करते समय बरतें सतर्कता, लॉक हो जाएगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आवेदन करते समय बरतें सतर्कता, लॉक हो जाएगा पोर्टल
Thu, 16 Nov 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए 30 नवंबर तक होना है ऑनलाइन आवेदन, दो दिसंबर को प्रधानाचार्य लॉक कर देंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अगर मदरसा बोर्ड के परीक्षार्थी हैं तो आवेदन फार्म को देखकर सावधानीपूर्वक भरें। क्योंकि पोर्टल पर आवेदन पत्र लॉक होने के बाद खोलकर दोबारा गड़बड़ी सही नहीं कर सकेंगे। 30 नवंबर तक आवेदन फार्म भरने की आखिरी तिथि है। दो दिसंबर को प्रधानाचार्य द्वारा आवेदन लॉक कर दिया जाएगा। ऐसे में अंकपत्र में नाम और अन्य गड़बड़ी होने पर सही कराने के लिए बोर्ड के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से मदरसा बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मुंशी, मौलवी, सेकेंड्री एवं फारसी अरबी, आलिम फारसी एवं अरबी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की बाेर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरा जा रहा है। 30 नवंबर तक फार्म भरने की तिथि निर्धारित की गई है। लेकिन इसबार आवेदन फॉर्म लॉक होने के बाद पोर्टल खोलकर सुधार नहीं किया सकेगा।
दो दिसंबर को प्रधानाचार्य द्वारा आवेदन फॉर्म को लॉक कर दिया जाएगा। इसके बाद चाहते हुए भी सुधार नहीं किया जा सकेगा। इसलिए अगर आवेदन कर रहे हैं तो मूल दस्तावेज को देखकर फार्म भरें। एक बार गड़बड़ी हुई तो अंकपत्र भी उसी प्रकार से आएगा, जिसके लिए बोर्ड के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरा जा रहा है। इसमें विद्यार्थी पूरा देखने के बाद ही भरें।