फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lucknow won indo nepal trophy

इंडो-नेपाल टूनार्मेंट ट्रॉफी पर लखनऊ का कब्जा

Thu, 02 Jan 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
lucknow won indo nepal trophy
शोहरतगढ में विजेता टीम को ट्राफी देते स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
इंडो-नेपाल टूर्नामेंट ट्रॉफी पर लखनऊ का कब्जा
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में गोंडा को 52 रनों से हराकर जीती ट्रॉफी
कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में जारी 13 दिवसीय इंडो- नेपाल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को मेगा ड्रेंड लखनऊ व डीसीए गोंडा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ ने 52 रन से गोंडा को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह ने विजेता टीम के कप्तान जीवेश त्रिपाठी को एक लाख रुपये व उपविजेता टीम कप्तान चित्रांश श्रीवास्तव को पचास हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। लखनऊ के कप्तान जीवेश त्रिपाठी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 20 ओवर के मैच में लखनऊ ने नौ विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। लो स्कोरिंग मैच का पीछा करने उतरी गोंडा टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। लखनऊ के तेज गेंदबाजों के आगे कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सके।
विज्ञापन

पूरी टीम महज 15.4 ओवर में 81 रन पर आल आउट हो गई। लखनऊ ने 52 रन से गोंडा को हराकर इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मौके पर बेस्ट बॉलर व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लखनऊ के खिलाड़ी शोएब अंसारी को दस विकेट लेने पर मिला। टूर्नामेंट में बेस्ट ऑलराउंडर प्रदर्शन पर मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार गोंडा के कप्तान चित्रांश श्रीवास्तव को बाइक देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने पर बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार गोंडा के खिलाड़ी अमन अली, मोस्ट वैल्यूबेल प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लखनऊ के खिलाड़ी रहमान को दिया गया। इस दौरान कमेंटेटर रकीब, स्कोरर विशाल, अनिल अरोड़ा, अंपायर हिमांशु, शशांक की विशेष भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट आयोजक जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि अभय प्रताप सिंह, हरिशंकर सिंह, क्रीड़ा अधिकारी एसडी यादव, रामविलास यादव, डॉ. हेमराज उपाध्याय, अंबिका त्रिपाठी, शकील खान, रवि सिंह, सुनील अग्रवाल, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed