फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lost boy body found in well

Siddharthnagar News: सात दिन पूर्व लापता बालक की कुएं में मिली लाश

Sat, 14 Jan 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
lost boy body found in well
सात दिन पूर्व लापता बालक की कुएं में मिली लाश
विज्ञापन

एसपी और एसओजी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
इटवा थाना क्षेत्र के कपिया गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। थाना क्षेत्र के कपिया गांव से सात दिन पूर्व लापता सात वर्षीय बालक की शनिवार को गांव से एक किलोमीटर दूर कुएं में लाश मिली। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
क्षेत्र के कपिया गांव निवासी दिनेश के मुताबिक, उनका सात वर्षीय पुत्र आदर्श सात जनवरी को लापता हो गया था। गांव वालों का कहना था कि आदर्श घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। परिजन उसकी खोज में जुटे थे। उसी दिन परिवार के लोगों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इटवा पुलिस भी आदर्श की खोज में लगी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉग स्क्वॉड ने आदर्श के लापता होने की जानकारी ली थी, कोई भी सफलता नहीं मिली थी। इटवा पुलिस ने संग्रामपुर चौराहे पर कुछ दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी पड़ताल की, लेकिन आदर्श के बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में धूप निकलने पर किसान अपनी फसल देखने निकले थे। मधवापुर व कपिया सिवान के बीच स्थित कुएं में उतराई लाश दिखाई दी। दोपहर डेढ़ बजे मधवापुर के ग्राम प्रधान इम्तियाज अहमद ने आदर्श की लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। इटवा पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ विंदेश्वरीमणि तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
---
हत्या की आशंका जता रहे ग्रामीण
गांव के लोगों के मुताबिक, बालक का संदिग्ध हाल में लापता हो जाना किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है। बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या करके लाश को कुएं में फेंकने की आशंका है।
---
मेले में गुम हो गया था बालक
लोगों के मुताबिक, बच्चा इसी वर्ष क्षेत्र के जिगिनाधाम मेला देखने गया था। वहां गुम हो गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो बच्चा मिल गया था। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया था।
---
उम्र से अधिक था अपने पर विश्वास
लोगों के मुताबिक, आदर्श की उम्र भले ही सात वर्ष थी, लेकिन उसमें आत्मविश्वास भरपूर था। वह अकेले निकल जाता था और बड़ों के जैसी बातें करता था। जिस दिन गुम हुआ था, उसदिन भी मैच खत्म होने के बाद साथ गए अन्य बच्चों ने कहा कि घर चलो तो आत्मविश्वास से उसने कहा था कि तुम लोग चलो हम अभी आते हैं।

एसपी ने दिए खुले कुएं को ढकने के निर्देश
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अमित कुमार आनंद खुद घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चा कहां खेल रहा था, कहां लाख मिली, किन- किन बच्चों से मिला था यह सब जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने खुले कुएं को ढकने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दिया। उनके साथ सीओ हरिश्चंद, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed