फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lost 71 thousand in the greed of seven lakhs

Siddharthnagar News: सात लाख के लालच में गवां दिए 71 हजार

Sun, 23 Feb 2025 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Lost 71 thousand in the greed of seven lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के एक गांव में ड्रीम इलेवन में अधिक धन पाने की लालच में एक व्यक्ति ने अपने साढ़े 71 हजार रुपये गंवा दिए। पीड़ित ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के सधुवानगर निवासी बबलू निषाद ड्रीम इलेवन में धन लगाने के शौकीन हैं। छह फरवरी को भारत व इंग्लैंड के मैच के पहले बबलू के पास एक जालसाज विकास पटेल, रीवां मध्य प्रदेश ने फोन करके 7749 रुपये लगाने की बात कही व धन भेजने की बात कही।
विज्ञापन

बबलू ने उससे बात की तो जालसाज ने जीते हुए धन का पांच प्रतिशत जमा करने की बात कही। उसके बाद बबलू ने छह फरवरी को 7249 रुपये भेज दिए। इसके बाद फिर उसी दिन पुनः जालसाज के कहने पर 5130 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच समाप्त होने के बाद जालसाज ने बबलू से पहले स्थान पर होने व सात लाख रुपये जीतने की बात कही। धीरे-धीरे सात लाख के चक्कर में बबलू ने 71456 रुपये भेज दिए।
पीड़ित के मुताबिक अभी भी जीते हुए सात लाख रुपये का दो प्रतिशत 14 हजार रुपये जालसाज उससे मांग रहा है, और कह रहा है कि यह भेजने के बाद ही उसका जीता हुआ धन उसे मिलेगा। जालसाज बार-बार तीन मोबाइल नंबरों से फोन करके बबलू को धमका भी रहा है।

पीड़ित ने 13 फरवरी को ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed