{"_id":"62d1b730c6ac9f42a13d4239","slug":"loot-of-2-94-lakh-siddharthnagar-news-gkp443822295","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमला कर कारोबारी से 2.94 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से हमला कर कारोबारी से 2.94 लाख की लूट
विज्ञापन
हरैया जंगल के घटनास्थल पर घटना की जानकारी लेते एसपी अमित कुमार आनंद। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू से हमला कर कारोबारी से 2.94 लाख की लूट
- मोहाना थाना क्षेत्र के हरैया जंगल के पास की घटना
- अज्ञात पर लूट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दुकानदारों से रुपये की वसूली करके लौट रहे कारोबारी को बाइक सवार बदमाश ने टक्कर मारकर गिरा दिया। चाकू से हमला करके 2.94 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
घटना बृहस्पतिवार रात मोहाना थाना क्षेत्र के हरैया जंगल में हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के नोनहवा गांव निवासी बैजनाथ पटवा किराने का थोक कारोबारी हैं। वह दुकानों पर सामान देकर बाद में रुपये वसूल करते हैं। मोहाना थाना क्षेत्र के भगवापुर, बसंतपुर सहित अन्य चौराहे के 13 दुकानदारों के यहां नियमित उनका लेनदेन रहता है।
बैजनाथ के मुताबिक बृहस्पतिवार को 11 दुकानदारों 2.94 लाख रुपये की वसूली करने के बाद बैग में रुपये रखकर रात में घर लौटे रहे थे। अभी हरैया जंगल गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आए बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
कारोबारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव और एसओ मोहाना टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गया था। अज्ञात के खिलाफ लूट और हमला करने सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें लगी हुईं हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।