{"_id":"67e19821eb49cc70d601e637","slug":"letter-handed-over-to-connect-kapilavastu-with-railway-service-siddharthnagar-news-c-7-1-jam1015-880081-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कपिलवस्तु को रेलवे सेवा से जोड़ने के लिए सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कपिलवस्तु को रेलवे सेवा से जोड़ने के लिए सौंपा पत्र
विज्ञापन
रेल मंत्री को पत्र देते राज्यसभा सांसद बृजलाल। स्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राज्यसभा सांसद बृजलाल सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। उन्हें पत्र सौंपते हुए खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन पर बंसी को जंक्शन बनाते हुए उसे कपिलवस्तु भगवान बुद्ध की क्रीड़ा स्थली तक रेल सेवा शुरू करने की मांग की।
राज्यसभा सांसद बृजलाल ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर पत्र दिया और अनुरोध किया कि भगवान बुद्ध की जन्मस्थली “ कपिलवस्तु” को नई बन रही ख़लीलाबाद-बांसी-बहराइच लाइन पर बांसी को जंक्शन बनाकर कपिलवस्तु से जोड़ दिया जाए। इससे सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, एसएसबी के जवानों, भगवान बुद्ध के अनुयायियों के साथ नेपाल के नागरिकों को भी सहूलियत मिलेगी। अभी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छात्रों, आचार्यों एवं स्टाफ को जिला मुख्यालय तक आने में उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। अभी लुंबनी आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं को भैरहवा हवाई जहाज से आना पड़ता है। फिर सड़क मार्ग से लुंबनी आते हैं। कपिलवस्तु तक रेल सुविधा मिलने से वे कपिलवस्तु से सीधे लुंबनी भी जा सकेंगे।