{"_id":"5d8ba1528ebc3e01567f1443","slug":"lekhpal-protested-siddharthnagar-news-gkp3230925112","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल की पिटाई करने वालों की हो गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल की पिटाई करने वालों की हो गिरफ्तारी
विज्ञापन
शोहरतगढ में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते लेखपाल
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-57,78,76
लेखपाल की पिटाई करने वालों की हो गिरफ्तारी
कन्नौज में पिटाई के विरोध में लेखपालों ने दिया धरना
जिले के नौगढ़, बांसी, इटवा, डुमरियागंज और शोहरतगढ़ तहसील परिसर में दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कन्नौज जिले में महिला लेखपाल की सामूहिक पिटाई के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लेखपालों ने लेखपाल संघ के बैनर तले सदर, बांसी शोहरतगढ़, इटवा व डुमरियागंज तहसील परिसर में बुधवार को धरना दिया। इस दौरान कार्य का बहिष्कार भी किया। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। साथ ही मांगों को लेकर संबंधित तहसील के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
सदर तहसील में आयोजित धरने में अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि लेखपालों पर आएदिन हमले हो रहे हैं, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। मगर प्रशासन लेखपालों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदेश के जनपद कन्नौज के तहसील छिबरामऊ में एक अधिवक्ता की ओर से महिला लेखपाल से की गईं मारपीट व बाद में अधिवक्ताओं द्वारा लेखपालों की सामूहिक पिटाई व प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। इस प्रशासन के दोहरी मानसिकता का प्रमाण है। कहा कि अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अनूप कुमार यादव, गिरीश चंद्र मिश्र, बिन्दुसार मौर्य, सुरेंद्र भारती, योगेंद्र कुमार वर्मा, प्रियंका सिंह, रामनयन यादव आदि मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमरदीप चौधरी ने कहा कि यह धरना 27 सितंबर तक जारी रहेगा और उसके बाद शाम को बैठक करके प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के अनुसार अगली कार्यवाही तय की जाएगी। इस अवसर पर लेखपाल जितेन्द्र यादव, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, दिलीप सोनी, जगन्नाथ मिश्र, राजाराम, राजू यादव, अनूप कुमार, प्रदीप चौरसिया, राजकुमार, परमात्मा प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के लेखपालों ने बुधवार को एसडीएम कोर्ट के सामने धरना दिया। अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई धरने में उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र होगा। इस दौरान तहसील मंत्री दिलीप कुमार चौरसिया, प्रभात सैनी, धर्मेद्र कुमार, आदि मौजूद रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम डुमरियागंज को दिया गया। कार्यवाहक तहसील अध्यक्ष गंगोत्री प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में जारी रहेगा। इस दौरान तहसील मंत्री राजेश प्रताप मणि, मो. इस्लाम, जियालाल, देवेश कुमार तिवारी, जग्गुलाल, रामतीरथ, अशोक कुमार तिवारी, राहुल, पवन, अंकिता, अंजू, रीना आदि मौजूद रहीं। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार शोहरतगढ़ अध्यक्ष नजमुल हसन के नतृत्व में सीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय को देकर समस्या के समाधान की मांग की गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष तिलकधारी सिंह, सदाकांत शुक्ल, रमेश कुमार जायसवाल, सुनील कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार तिवारी, सुनील सिंह, रजनीश, उमेशचंद्र वर्मा, कृष्णचंद्र भूषण, हन्ना, आलोक, नवीन श्रीवास्तव, संतोष, मुस्ताक, बबिता ठाकुर, आयुषी आदि मौजूद रहे।
रजिस्ट्रेशन के नाम पर लेखपाल मांग रहा था रुपये
किसानों के विरोध के बाद कागज और मोबाइल फोन छोड़कर भागा
किसानों ने विधायक व एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के अहिरौला गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 100-100 रुपये लेखपाल द्वारा किसानों से मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने जब विरोध करना शुरू किया तो लेखपाल कागज व मोबाइल फोन छोड़कर मौके से भाग निकला। किसानों ने विधायक और एसडीएम से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान योजना को राजस्व विभाग के लेखपाल ही पलीता लगाने में चूक नहीं रहे हैं। लेखपालों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में किसानों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर धनउगाही के कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के अहिरौला ग्रामसभा में तैनात लेखपाल द्वारा बुधवार को किसानों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 100-100 रुपये लिया जा रहा था। कुछ ग्रामीणों के विरोध करने पर लेखपाल अपना मोबाइल व अन्य कागज छोड़कर भाग गया। किसानों ने शोहरतगढ़ तहसील पर जाकर एसडीएम से शिकायत की। किसानों ने शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह से भी इसकी शिकायत की। पिछले दिनों तहसील क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां में भी इसी प्रकार की शिकायत तहसील दिवस में हुआ था। शिकायत करने वालों में विजय सिंह चौधरी, लालमन यादव, रामनरेश चौधरी, हगाने यादव, लाल किशोर यादव, छैलबिहारी, पिंटू, विक्रम आदि मौजूद थे। इस संबंध में शोहरतगढ़ के एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है। नायब तहसीलदार को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।