{"_id":"676460c54082d6ab6c052d29","slug":"lease-of-nine-ponds-for-fishing-for-10-years-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-129318-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मत्स्य पालन के लिए नौ पोखरे का 10 वर्ष के लिए पट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मत्स्य पालन के लिए नौ पोखरे का 10 वर्ष के लिए पट्टा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मत्स्य पालन के लिए दस वर्षीय पट्टे पर विभिन्न पोखरों की नीलामी हुई। सुबह 10:00 बजे से ही तहसील परिसर में नायब तहसीलदार महबूब आलम की अध्यक्षता में राजस्व कर्मियों द्वारा आए आवेदनों की जांच करने के उपरांत नीलामी प्रकिया पूर्ण हुई।
नायब तहसीलदार महबूब आलम ने बताया कि पूर्व में प्रकाशित विज्ञप्ति के क्रम में डुमरियागंज तहसील क्षेत्र विभिन्न गांवों के 50 लाट में पोखरा, तालाब व मीनाशय में मत्स्य पालन के लिए दस वर्षीय पट्टे के लिए 19 व 20 दिसंबर को आवेदन मांगे थे। बृहस्पतिवार को सुबह तय समय पर आवेदन की प्रकिया शुरू हुई, जिसमें नौ गांवों के 19 लोगों द्वारा आवेदन किया गया, जिसमें नौ गांव का 10 वर्षीय पट्टा रकबा 4.973 हेक्टेयर का 261500 रुपये वार्षिक लगान पर स्वीकृत किया गया है।
वहीं, कैथवलिया रेहरा, बहेरिया, वीरपुररतनपुर का के पट्टे की कार्रवाई आपत्ति आने के कारण निरस्त कर दी गई है। बड़हरा गंगवार, बड़हरा कोहलचक का आवंटन के प्रकाशन में त्रुटि होने से निरस्त कर दी गई। सबसे ज्यादा बोली भड़रिया के गाटा संख्या-1705 रकबा 0.573 हेक्टेयर पर गांव के शिवचरण पुत्र बुधई द्वारा 79000 रुपये लगाई गई। दूसरी बड़ी बोली उसी गांव के गाटा संख्या-1696 रकबा 0.546 हेक्टेयर पर गांव की श्वेता पत्नी राकेश द्वारा 70000 रुपये लगाई गई।