{"_id":"61c0be652c81182397430d23","slug":"laperd-has-seen-in-sugarcane-feild-siddharthnagar-news-gkp420618156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसोहन के गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के परसोहन गांव के दक्षिण गन्ने के खेत में रविवार शाम तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। लोग डरे हुए हैं और उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग के साथ ही बिस्कोहर पुलिस को भी दी है।
क्षेत्र के परसोहन गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोसी गांव त्रिलोकपुर व नवडिहवा गांव निवासी इसहाक, रामलाल, अफसर, अफीज व शाहिद बिस्कोहर से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच बिस्कोहर-परसोहन मार्ग के पूरब और परसोहन गांव के दक्षिण गन्ने की खेत में दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने गन्ने की खेत की तरफ देखा तो तेंदुए की शक्ल का एक जानवर गन्ने के खेत की मेढ़ पर बैठा दिखा। सभी लोग चिल्लाते हुए गांव के चौराहे पर आए। हम लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस चौकी बिस्कोहर पर दी। मौके पर पहुंचे मुख्य आरक्षी उमेश मिश्र, अंगद सिंह बघेल व राहुल कुमार रावत ने गन्ने के खेत के पास जाकर टार्च की रोशनी से देखा तो खेत में तेंदुआ बैठा था। यह देख लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों में कैद हो गए। गांव के मंतराम, नानहू, सत्यपाल, गंगाराम, दिनेश, अशोक, पप्पू व घममल आदि ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व एक बार गांव तेंदुआ आया था। उसके हमले से दो लोग घायल भी हो गए थे। अब फिर आया है, अगर उसे नहीं पकड़ा गया तो वह दोबारा आकर हमला कर सकता है।
गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि मेरा घर गन्ने के खेत के पास है। रविवार शाम तेंदुआ दिखा था। लोगों की सक्रियता से वह खेत में छिप गया था। सोमवार सुबह उसे नहीं देखा गया है। डर लगा हुआ है। चौकी इंचार्ज बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर वनकर्मी को लेकर गए थे। देखने पर फिसिंग कैट लग रहा था। वन दरोगा डुमरियागंज सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुआ नहीं वह फिसिंग कैट होगा। इस मौके पर एक वन रक्षक निगरानी के लिए लगा दिया हूं। गांव के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोई ग्रामीण अकेले सीवान की तरफ न जाए।