फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Land allocated for 50-bed community health center in Badhni

Siddharthnagar News: बढ़नी में 50 बेड केे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन तय

Sun, 22 Jun 2025 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Land allocated for 50-bed community health center in Badhni
शोहरतगढ़ क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्रामपंचायत के बाढ़ व बूढ़ी राप्ती नदी के कटान से प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढेबरूआ। शोहरतगढ़ में स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर 50 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए प्रशासन ने भूमि चिह्नित कर दी है।
प्रशासन ने इस परियोजना के लिए ग्राम डढ़उल तप्पा-ढेबरुआ में 0.417 हेक्टेयर भूमि का चिह्नांकन किया है। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में अस्पताल विस्तार के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कार्यालय के निर्देशों के क्रम में नायब तहसीलदार महबूब अंसारी और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी की उपस्थिति में राजस्व टीम द्वारा यह सीमांकन किया गया। टीम ने भूमि के चारों कोनों पर पिलर लगाकर भूमि का स्पष्ट चिह्नांकन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि चिह्नांकन के बाद, इस भूमि को आगे की कार्रवाई के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बढ़नी को सुपुर्द कर दिया गया है। क्षेत्र के लोगों ने 50 बेड अस्पताल निर्माण के लिए विधायकविनय वर्मा के प्रयास से सराहना की। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार आने की उम्मीद है और स्थानीय जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed