फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lakshmi never comes sitting on hand, elephant and cycle

लक्ष्मी कभी भी हाथ, हाथी और साइकिल पर बैठकर नहीं आती

Tue, 22 Feb 2022 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi never comes sitting on hand, elephant and cycle
लक्ष्मी कभी भी हाथ, हाथी और साइकिल पर बैठकर नहीं आती
विज्ञापन

-डुमरियागंज के पथरा बाजार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्षियों पर साधा निशाना
डुमरियागंज/पथरा (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के पथरा बाजार में मंगलवार को आयोजित जनसभा में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि लक्ष्मी कभी हाथ, हाथी और साइकिल पर बैठकर नहीं आती हैं। वह जब भी आती हैं, कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। जनसभा के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए वोटरों को साधने की कोशिश की। साथ ही डुमरियागंज में हुए विकास कार्यों का बखान करते हुए विपक्षी दलों पर हमला बोला।
केंद्रीय मंत्री ने डुमरियागंज के अमरगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के समय हुए शहीदों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जो सम्मान हाथ, हाथी और साइकिल न कर सकी, उसे स्थानीय विधायक ने कर दिखाया। भाजपा सरकार आने के बाद हुए डुमरियागंज में विकास कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि यहां केवल एक नगर पंचायत थी, लेकिन पिछले पांच साल में दो नई नगर पंचायत का गठन हो गया। डुमरियागंज में दलितों की उपेक्षा हुई, मंदिर चौराहे पर भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान देने का काम किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जिले में हुए अन्य विकास कार्यों का जिक्र करना नहीं भूलीं और मेडिकल कॉलेज से लेकर पासपोर्ट आफिस तक का जिक्र किया। इसके अलावा केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की योजनाएं भी जनता के सामने रखीं। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज क्षेत्र में एक लाख 15 हजार महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगों को पेंशन मिली। कोरोना की विपदा में साढ़े चार लाख जरूरतमंदों को मुफ्त राशन भाजपा की सरकार में मिला। क्षेत्र के 22 हजार परिवारों को पक्के मकान भाजपा की ही सरकार में दिया गया। साढ़े बारह हजार बेटियों को सुमंगला योजना की राशि देकर सम्मान देने का काम भाजपा ने ही किया। कोरोना को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों का नतीजा है कि आज पूरे जिले के सोलह लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो गया है। चलते-चलते स्मृति ईरानी ने कहा कि तीन मार्च को लक्ष्मी को घर लाना है तो कमल का बटन दबाना है और भाजपा की सरकार बनाना है। केंद्रीय मंत्री के संबोधन से पूर्व जनसभा को सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह, रामकुमार कुंवर, नरेंद्रमणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा और मोनी पांडेय ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस और सपा पर बोला हमला
डुमरियागंज/पथरा। केंद्रीय मंत्री अपनी जनसभा के दौरान राम मंदिर का जिक्र करना नहीं भूलीं। उन्होंने कहा कि आज डुमरियागंज में रामभक्त बेखौफ होकर राम का नाम ले रहे हैं, क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव में लड़ तो वह भी रहे हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलाई थीं। लड़ वह भी रहे हैं जिन्होंने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। भाजपा पर यह भी तंज किया जाता था कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। समय का खेल देखिए, तारीख बताने वाला गुजरात में पैदा हुआ, काशी का सांसद बना और देश का प्रधानमंत्री बनकर राम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाई। राम की लीला देखो, मंदिर का विरोध करने वाले वही लोग आज जनेऊ पहन कर मंदिर मंदिर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed