{"_id":"6394dc34666772231170df32","slug":"labourer-died-due-to-current-an-other-burnt-siddharthnagar-news-gkp460421479","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पेंटिंग के लिए सीढ़ी लगाते समय करंट से मजदूर की मौत, दूसरा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पेंटिंग के लिए सीढ़ी लगाते समय करंट से मजदूर की मौत, दूसरा झुलसा
विज्ञापन
करंट लगने से झुलसा प्रमोद। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के परसा शाह आलम में शनिवार को पेंटिंग के लिए लोहे की सीढ़ी लगाते समय बिजली के तार के संपर्क में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर थाना क्षेत्र के कुशभौना गांव के टोला लक्ष्मीनगर निवासी सुशील (32) तीरथ पेंटिंग करता था। बताया जा रहा है कि वह मुख्यालय से सटे परसा शाह आलम गांव निवासी संतोष के मकान की पेंटिंग कर रहा था। खड़ी करते समय लोहे की सीढ़ी बिजली के तार से छू गई।
सुशील के अलावा जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिसवा खुर्द गांव निवासी उनका सहयोगी प्रमोद (20) भी चपेट में आ गया। चीख सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, सुशील की मौत हो गई।
विज्ञापन
झुलसे युवक को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे। उसका इलाज चल रहा है। शहर कोतवाल संतोष कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर गए थे। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।