{"_id":"627e9e59fba3267fee6f56d9","slug":"knife-in-cylinder-theft-dispute-two-injured-siddharthnagar-news-gkp4367596100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर चोरी के विवाद में चाकूबाजी, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर चोरी के विवाद में चाकूबाजी, दो जख्मी
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के महमुदवा ग्राट में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल महबूब।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिलिंडर चोरी के विवाद में चाकूबाजी, दो जख्मी
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र महमुदवा ग्रांट गांव में बृहस्पतिवार देर रात गैस सिलिंडर चोरी के मामले में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसमें चाकूबाजी हुई और दो लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। दोनों में से युवक की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के महमुदवा ग्रांट गांव निवासी सद्दाम और महबूब रिश्तेदार हैं। सद्दाम की गांव में दुकान है। सद्दाम का आरोप है कि उसकी दुकान से महबूब ने गैस को सिलिंडर चुरा लिया था। उसी मामले में बृहस्पतिवार देर रात सद्दाम और महबूब में कहासुनी होने लगी। फिर मारपीट होने लगी। आरोप है कि सब्जी बनाने वाले चाकू से सद्दाम ने महबूब पर हमला कर दिया। जिससे महबूब के दाए हाथ, पेट और सीने के पास चाकू से जख्म हो गया। महबूब खून से लथपथ हो गए। इसी बीच 60 वर्षीय अबरुन्निशा बीच-बचाव करने पहुंचीं तो वह भी घायल हो गईं।
घटना की सूचना पर शोहरतगढ़ के थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे गांव में पहुंचे और घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। वहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक पी कुमार ने बताया कि घायलों में महबूब गंभीर रूप से जख्मी हैं। उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध थानाध्यक्ष ने बताया कि गैस सिलिंडर की चोरी के मामले में यह घटना हुई। उनका कहना है कि घायल महबूब पर चोरी के और भी आरोप हैं। थाने में उस पर कुछ केस भी दर्ज हैं। पीड़ित के भाई जाकिर की तहरीर पर सद्दाम सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।