{"_id":"671d4ce94ff63ffed9086b34","slug":"killed-sister-in-law-by-stabbing-her-reached-police-station-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126347-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चाकू से गोदकर भाभी को मार डाला, थाने पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चाकू से गोदकर भाभी को मार डाला, थाने पहुंचा
Sun, 27 Oct 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
समीना। फाइल फोटो
डुमरियागंज/औराताल। डुमरियागंंज थाना क्षेत्र के जिमड़ी गांव में शनिवार दोपहर मामूली कहासुनी के दौरान देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वह चाकू के साथ थाने पहुंच गया और हत्या की जानकारी दी।
पुलिस उसे हिरासत में लेकर घटना स्थल पर पहुंच गई। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतका के पिता अब्दुल मोमिन की तहरीर पर देवर अनिरूद्दीन उर्फ बब्बू और सास नजीबुन्न निशा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के जिमड़ी गांव निवासी समीना खातून (30) पत्नी जमालुद्दीन दो बच्चों सहित सास तथा देवर बब्बू के साथ रहती थी। समीना का पति जमालुद्दीन मुंबई में रहता है। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे समीना और उसके देवर बब्बू में किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
बब्बू ने समीना की गर्दन तथा पेट पर चाकू से कई प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह डुमरियागंज थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटना स्थल पर पहुंच गई। वहांं खून से लथपथ महिला का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। मृतका के पिता अब्दुल मोमिन की तहरीर पर देवर अनिरूद्दीन उर्फ बब्बू और सास नजीबुन्न निशा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।