{"_id":"628bd5afb01bbc37292268b6","slug":"kidnapper-arrested-siddharthnagar-news-gkp4379040172","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा करने वाला पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा करने वाला पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को अगवा करने वाला पकड़ा गया
चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा करने के आरोपी को चिल्हिया पुलिस ने सोमवार को कपिया चौराहे से दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चिल्हिया थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि दो हप्ते पहले थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक मेरे गांव में रिश्तेदारी में आया था। वह मेरी पुत्री को बहला-फुसला कर शादी झांसा देकर भगा ले गया है। उसी तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट व अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही थी। सोमवार को सूचना मिली कि वह कपिया चौराहे के पास मौजूद है। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।