फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   khuniyaanv blok pramukh ke khilaaph avishvaas prastaav paas

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

Thu, 12 Oct 2017 11:00 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Thu, 12 Oct 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
 khuniyaanv blok pramukh ke khilaaph avishvaas prastaav  paas
अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद विजय जुलूस भी निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
इटवा । खुनियांव ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। कुल 107 बीडीसी सदस्यों के सापेक्ष 98 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव में भाग लिया। 88 सदस्यों ने अविश्वास के पक्ष में और विरोध में 9 सदस्यों ने वोट डाला। 18 सितंबर को ब्लाक खुनियांव के 88 बीडीसी सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र देकर ब्लॉक प्रमुख तौलेश्वर निषाद पर अविश्वास जताया था। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 अक्टूबर निर्धारित की गई। इसके बाद दोनों पक्ष समर्थक सदस्यों को लामबंद करने में जुट गए। ब्लॉक प्रमुख को सपा के कद्दावर नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय का समर्थन रहा। वहीं दूसरे पक्ष के मनोज मौर्या को भाजपा के नेताओं का। एडीएम न्यायिक गुरु प्रसाद गुप्ता की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसके बाद मतदान कराया गया। देर शाम हुई मतगणना में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 88, विरोध में 9 मत डाले गए, जबकि एक मत अवैध रहा। इस प्रकार ब्लॉक प्रमुख खुनियांव तौलेश्वर निषाद के विरोध में प्रस्ताव पास हो गया। परिणाम की घोषणा एडीएम न्यायिक गुरु प्रसाद गुप्ता ने की। प्रस्ताव पर चर्चा व मतगणना होने तक दोनों पक्ष के समर्थक ब्लाक परिसर के बाहर जुटे रहे। एकाध बार दोनों पक्ष आमने-सामने भी आए। लेकिन पुलिस के जवानों ने सबको हटाया। इस दौरान एसडीएम इटवा जुबेर बेग, सीओ महेंद्र सिंह देव, एसओ इटवा जयदीप दूबे,  गोल्हौरा आरके गौतम, त्रिलोकपुर अरविंद मिश्रा,  मिश्रौलिया पंकज सिंह, भवानी गंज प्रदीप सिंह, बांसी अनिल कुमार सिंह, डुमरियागंज राधेश्याम राय के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed