फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kapilvastu Festival to be held for five days: DM

पांच दिवसीय होगा कपिलवस्तु महोत्सव: डीएम

Wed, 03 Nov 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Kapilvastu Festival to be held for five days: DM
पांच दिवसीय होगा कपिलवस्तु महोत्सव: डीएम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला सृजन पर आयोजित होने वाला कपिलवस्तु महोत्सव इस वर्ष पांच दिवसीय होगा। कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में डीएम दीपक मीणा ने बताया कि 20 नवंबर से 24 नवंबर तक होने वाले महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कपिलवस्तु महोत्सव 2021 को सकुशल संपंन कराने के लिए डीएम दीपक मीणा ने कैंप कार्यालय पर आयोजन समिति की बैठक की। डीएम ने कपिलवस्तु महोत्सव आयोजन समिति के समस्त नोडल और पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस वर्ष पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य रूप से महोत्सव के कार्यक्रमों को संपन्न कराया जाएगा। सभी नोडल अधिकारी अपनी-अपनी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें, जिससे कार्यक्रमों को संपन्न कराए जाने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

उन्होंने मौजूद अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों को समय से पूर्ण करने की हिदायत दी। इस दौरान सीडीओ एवं सचिव कपिलवस्तु महोत्सव समिति पुलकित गर्ग, एडीएम उमाशंकर, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मेघवरण, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डॉ राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed