{"_id":"67e196f62eaffd34f30a7f39","slug":"kabaddi-unconquered-varanasi-won-the-final-by-seven-points-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-134593-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : अजेय वाराणसी ने सात अंकों से जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : अजेय वाराणसी ने सात अंकों से जीता फाइनल
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में दाव आजमाते खिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को वाराणसी और भदोही के बीच तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया।
इसमें वाराणसी ने भदोही को सात अंकों से पराजित कर दिया। इससे वाराणसी ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। वाराणसी ने किसी भी टीम से शिकस्त पाए बिना फाइनल मुकाबला जीत लिया है।
सोमवार को स्टेडियम में भदाेही और वाराणसी के बीच रोमांचक मैच की शुरुआत हुई। मुकाबले के प्रथम राउंड में वाराणसी की टीम ने बढ़त बनाई। उसके बाद से दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला हुआ। कई बार खिलाड़ियों को बिना अंक के ही आना पड़ा। काफी जोर आजमाइश के बीच अंतिम राउंड में वाराणसी ने कई अंकों से बढ़त ली। इससे वाराणसी ने भदोही को सात अंकों से शिकस्त दी है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीतने पर वाराणसी के खिलाड़ियों को शील्ड देकर क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित की।
विज्ञापन
क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दीं।