फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Juma prayer performed in a peaceful atmosphere

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई जुमे की नमाज

Fri, 24 Jun 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Juma prayer performed in a peaceful atmosphere
शहर के आजाद नगर में जुम्मा की नमाज के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात एसडीएम व सीओ। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई जुमे की नमाज
विज्ञापन

मस्जिदों के बाहर तैनात रहे पुलिसकर्मी
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में डुमरियागंज सहित पूरे तहसील क्षेत्र में अदा की गई। मस्जिदों में नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन और आपसी भाईचारा बरकरार रखने की अल्लाह से दुआ मांगी गई।
डुमरियागंज स्थित जामा मस्जिद, बैदौला स्थित गरीब नवाज मस्जिद, हल्लौर की शिया जामा मस्जिद, बेवा चौराहे की सुन्नी बड़ी मस्जिद, बयारा मस्जिद सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने के बाद पेश इमाम मौलाना महफूज हुज्जत, मौलाना मकसूद अकरम तथा मौलाना एहसानूल्लाह कासमी, मौलाना कादिर, मौलाना तनवीर अहमद कासमी आदि ने खुत्बा और तकरीर में लोगों से क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखने और भाईचारे को बरकरार रखने की अपील की।
विज्ञापन

साथ ही लोगों को अफवाहों से खबरदार रहने और सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की गुजारिश की गई। इसी प्रकार बांसी, शोहरतगढ़, इटवा और जनपद मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed