फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Joint pain arising from drinking less water

Siddharthnagar News: कम पानी पीने से उभर रहा जोड़ों का दर्द

Sat, 14 Jun 2025 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Joint pain arising from drinking less water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम परिवर्तन के कारण हड्डी रोग से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भीषण गर्मी से निर्जलीकरण भी बढ़ रही है।
इससे हड्डियों के बीच में चिकनाई कम हो रही है, जिससे लोगों को सुबह शाम दर्द हो रहा है। वहीं पहले से हड्डियों रोग से पीड़ित मरीजों को तेज दर्द होने लगता है। सबसे ज्यादा दर्द उन्हें होता है, जिन्हें पुरानी चोट लगी हुई है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में वर्तमान समय प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक जोड़ों का दर्द, कंधे में दर्द की शिकायतें मिल रही हैं। जबकि कई लोगाें को पुरानी बीमारी भी नहीं हुई है। ऐसे में मरीजों के पानी कम पीने की बात कही जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि पानी की कमी से हड्डियों के बीच की चिकनाहट सूख रही है। इससे लोगों को सुबह शाम जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल द्विवेदी ने बताया कि गर्मी में कम पानी पीना से जोड़ों के दर्द बढ़ता है। यह समस्या बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं में भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि निर्जलीकरण से जोड़ों में चिकनाई कम हो जाती है, जिससे दर्द और अकड़न बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में अधिक पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जो जोड़ों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। पानी जोड़ों को चिकना बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निर्जलीकरण से जोड़ों में श्लेष्म द्रव की मात्रा कम हो जाती है, जिससे जोड़ों के बीच घर्षण बढ़ जाता है और दर्द होता है। जबकि गर्मी के कारण जोड़ों में सूजन भी बढ़ती है, जिससे दर्द और भी बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए दिन में खूब सारा पानी पीने से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलेगी, जिससे जोड़ों में चिकनाई बनी रहती है और दर्द कम होता है। वहीं ठंडा पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और जोड़ों में सूजन कम होने में मदद मिलेगी।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed