फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jewellery and cash stolen from locked houses

Siddharthnagar News: बंद पड़े घरों में घुसकर जेवर व नकद चोरी

Wed, 12 Nov 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from locked houses
नौतनवा। नगर स्थित मधुवन नगर वार्ड में सोमवार की रात बंद पड़े दो घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। मंगलवार की सुबह घटना की सूचना पर गृह स्वामी एवं पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से चोरी में प्रयुक्त कुछ औजार भी बरामद हुए। पीड़ित राधेश्याम मद्धेशिया ने बताया कि उनका सोनौली क्षेत्र में एक और घर है। घटना के दौरान वह नौतनवा स्थित घर पर नहीं थे। रोशनदान के रास्ते घुसे चोर बक्सा व आलमारी में रखा ज्वेलरी आदि की चोरी कर फरार हो गए। इसी वार्ड में नंदलाल का भी आसपास में ही दो घर है। घटना के दौरान वह दूसरे घर पर मौजूद थे। मंगलवार की सुबह चोरी की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बक्से में रखा कान का झाला, एक जोड़ी चांदी का पायल एवं गुल्लक में रखे कुछ पैसों की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed