फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   janrath start from dumariyagang

डुमरियागंज से लखनऊ के लिए शुरू हुई नई जनरथ बस सेवा

Sun, 20 Nov 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
janrath start from dumariyagang
डुमरियागंज से लखनऊ के लिए शुरू हुई नई जनरथ बस सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम ने एक नई एसी जनरथ सेवा बस का संचालन शुरू किया है, जो डुमरियागंज रोडवेज से शाम पांच बजे कैसरबाग बस डिपो के लिए रवाना हो रही है।
यह बस उतरौला, गोंडा वाया होते हुए यह बस रात्रि 11 बजे लखनऊ के कैसरबाग बस स्टेशन पर पहुंचेगी। नई जनरथ सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को लखनऊ आने जाने में काफी सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

डुमरियागंज परिवहन निगम के बस अड्डा से शनिवार की शाम पांच बजे नई जनरथ सेवा एसी बस का संचलन शुरू हुआ जो 5 घंटे मे उतरौला वाया गोंडा होते हुए लखनऊ कैसरबाग डिपो पर पहुंची। अभी तक डुमरियागंज से मात्र एक जनरथ सेवा का संचालन अवध डिपो के रूप में शाम सात बजे होता था जो रात्रि एक बजे के आसपास लखनऊ पहुंचती थी। डुमरियागंज के दीपचंद, मोहम्मद शमीम, विशाल सोनी, फिरोज अहमद, ताज मोहम्मद आदि ने कहा कि परिवहन निगम ने डुमरियागंज से कैसरबाग- लखनऊ तक के लिए रात्रि बस सेवा के तहत नई जन रथ बस सेवा शुरू करके सराहनीय कार्य किया है। इससे लोगों को लखनऊ आवागमन में काफी आसानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज बस स्टेशन प्रभारी मोहम्मद वैस ने बताया कि नई जनरथ एसी बस सेवा शनिवार से शुरू हुई है। जिस का संचालन निधाज्रित समय पर करवाया जा रहा है। इस बस सेवा शुरू हो जाने से लोगों को लखनऊ आवागमन में आसानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed