फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jalabhishek of Shiv Shambhu, chants of Har Har Mahadev echoed

Siddharthnagar News: शिवशंभू का जलाभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Mon, 14 Jul 2025 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek of Shiv Shambhu, chants of Har Har Mahadev echoed
बांसी कस्बे में निकाली गई कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भोर से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच गए। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। हर तरफ हर-हर भोलेनाथ, जय श्री महाकाल का जयघोष होता रहा है।
सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों पर पहरा रहा। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की अलग- अलग लाइन लगी रही, जिससे किसी को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। वहीं, कई स्थानों पर लोग नदी से जलभरकर जलाभिषेक किया। धेंसा में जोगिया कोतवाली अंतर्गत महदेवा नानकार स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्वयंभू बाबा पल्टननाथ शिव मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे के साथ जलाभिषेक व पूजा अर्चना की तथा भगवान भोलेनाथ से अपने जीवन में मंगल कामना हेतु प्रार्थना की। घोसियारी में रात्रि से ही रिउना स्थित महादेव नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। भक्तों ने जलाभिषेक के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया और व्रत रखने वाले महिला पुरुष ने परिवार की सुख शांति की कामना की। पथरा क्षेत्र के मिठवल कस्बा स्थित बाबा मटेश्वरनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर के अध्यक्ष बाबा विष्णु गिरि ने बताया कि सावन का पहला सोमवार होने के चलते भक्तों में काफी उत्साह रहा। पकड़ी बाजार में भगवान भोलेशंकर को बेलपत्र जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई। पकड़ी, बुढनईया, मधवापुर, जखौलिया, धनगढिया मस्जिदिया, पिपरी मेहरौली, हतवा, बभनी बाजार, भटमला, बैजनथा, टडिया आदि जगहों पर भक्तों ने भगवान भोलेशंकर को बेलपत्र, धतूरा जल आदि चढ़ाकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शिवभक्तों ने किया भारतभारी व बेवां शिव मंदिर में जलाभिषेक: भारतभारी। अयोध्या धाम व राप्ती नदी डुमरियागंज से कावड़ियों ने जल भर कर भारतभारी शिव मंदिर तथा बेवां शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। बोल बम के जयकारे से माहौत भक्तिमय हुआ। भारतभारी क्षेत्र में कावड़ियों के जुलूस में पुलिस का भी सहयोग रहा। समाजसेवियों ने लंगर लगाया। हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत वर्षों पहले हुई। दूरदराज से लोग शिवजी को जल चढ़ाने आते हैं, उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। इस मौके पर कुलदीप पांडेय, माता प्रसाद पांडेय, बब्लू मिश्रा, राजकुमार गौतम, राजू सिंह, आकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद भनवापुर के शिव मंदिरों में रही भारी भीड़: भनवापुर। तहसील स्थित शिव मंदिरों में लोगों ने मध्य रात्रि से जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। जो देर शाम तक जारी रहा। चारों तरफ कांवड़ियों के जत्थे में शामिल डीजे के धुन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के महानुआं खास, मन्नीजोत, हिजुरा आदि स्थानों से कांवड़ यात्रा निकालकर लोगों ने जलाभिषेक किया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों तरफ गूंजता रहा हर-हर महादेव: बांसी। संस्कार मित्र मंडली की तरफ से सुरसा हनुमान मंदिर से कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति का माहौल रहा। चारों तरफ हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। कावड़ यात्रा सुरसा मंदिर से भगवान शिव की प्रतिमा झांकी के साथ रानी मोहभक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर पहुंची।

जहां से कलश भरने के बाद श्रद्धालुओं ने बांसी कस्बे के मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक किया। कोतवाली तिराहे पर कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा में अरविंद गुप्ता, सूरज अग्रहरि, गोविंद गुप्ता, गोलू चौधरी, आकाश, त्रिभुवन सैनी, धर्मेंद्र कुमार, विशाल सोनी आदि शामिल रहे। उधर चेतिया के मोतीसागर मंदिर पर श्रद्धालुओं का रेला लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed