फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jalabhishek in Sidheshwarnath Mahadev mandir

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण जिले में हुआ पूजन

Mon, 13 Dec 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek in Sidheshwarnath Mahadev mandir
प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर किया जयघोष
विज्ञापन

बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया। इसके उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा बर्डपुर मंडल के सभी सेक्टरों में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक एवं आरती कर महादेव का जयघोष किया।
बर्डपुर कस्बे में स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में मंडल अध्यक्ष बर्डपुर नितेश पांडेय की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिद्धेश्वर नाथ महादेव में जलाभिषेक कर तथा आरती एवं पूजन-अर्चन कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए हर-हर महादेव और नम: शिवाय के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नितेश पांडेय ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम हमारे भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक आत्मा, भारत की प्राचीनता और परंपराओं का प्रतीक है।
विज्ञापन

आज उत्तर प्रदेश में इतिहास का एक नया अध्याय रचा गया है। रानी अहिल्याबाई, राजा रणजीत सिंह के बाद अब नरेंद्र मोदी के कर कमलों से काशी विश्वनाथ धाम को एक नया रूप मिला है। काशी विश्वनाथ धाम के नव्य, भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान करने को लेकर हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगदान को लेकर सभी ने आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्राचीनतम सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्म व आस्था को समेटे अद्भुत, अकल्पनीय, असाधारण भव्य काशी बाबा विश्वनाथ धाम का दिव्य स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान अमित उपाध्याय, विवेक गोस्वामी, मंगलेश्वर परशुराम गिरी आदि ने पूजन- अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed