{"_id":"659eec0055bde4cb620b67bf","slug":"it-is-rare-to-see-gods-childhood-pastimes-balram-das-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-11174-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की बाल लीलाओं का दर्शन दुर्लभ : बलराम दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की बाल लीलाओं का दर्शन दुर्लभ : बलराम दास
Thu, 11 Jan 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। भगवान की बाल लीलाओं का दर्शन दुर्लभ है। यह बातें गालापुर वटवासिनी स्थान पर चल रहे श्रीराम कथा के चौथे दिन कथावाचक बलराम दास ने कही। श्रीरामजी के बाल लीलाओं की कथा का रसपान कराते हुए कथावाचक ने कहा कि भगवान राम के अयोध्या में जन्म लेने की जानकारी होने पर स्वर्ग से देव, दानव, नाग, किन्नर आदि सभी उनके बाल रूप का दर्शन करने अलग-अलग रूप बना कर पहुंचे। भगवान श्रीराम ने सभी को पहचान कर खुद बाल रूप में माता कौशल्या के गोद में किलकारियां करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान राजमन यादव, विजय, रामशब्द, विनोद कुमार मिश्र, मनीष पांडेय, दीनानाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन