{"_id":"6a1f1c41baa84d3dde07d997","slug":"intensive-checking-with-dog-squad-at-khunuwan-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159180-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खुनुवां बॉर्डर पर डॉग स्क्वायड के साथ सघन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खुनुवां बॉर्डर पर डॉग स्क्वायड के साथ सघन जांच
Tue, 02 Jun 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा खुनुवां पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए मंगलवार को एसएसबी ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सीमा से होकर आने-जाने वाले लोगों, वाहनों और उनके सामानों की गहन जांच की गई। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की गई।
हाल ही में पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ और देश के विभिन्न हिस्सों से नौ संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है और सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसे देखते हुए एसएसबी 43वीं वाहिनी की टीम खुनुवां बाॅर्डर पर मंगलवार को जांच अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री का पता लगाने में प्रशिक्षित एसएसबी के डाॅग स्क्वाॅड की सहायता ली गई। जवानों ने सीमा से गुजरने वाले वाहनों, यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की बारीकी से जांच कराई। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। अधिकारियों के अनुसार सीमा पार से होने वाली तस्करी, नशीले पदार्थों की अवैध आवाजाही, मानव तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
साथ ही तीसरे देशों से संभावित रूप से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू करने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के संयुक्त जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।