{"_id":"67ae29797180e2cbcb03d5d6","slug":"instructions-given-to-start-trauma-center-soon-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-132311-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रॉमा सेंटर जल्द शुरू करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रॉमा सेंटर जल्द शुरू करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर का बृहस्पतिवार को प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर को जल्द से जल्द संचालित करने और परिसर के आस-पास सफाई करवाने का निर्देश दिया।
प्रधानाचार्य ने ट्रामा सेंटर के पास खराब पड़े सामान निष्प्रयोज्य तीन एंबुलेंस को हटवाकर अन्यत्र जगह पर रखवाया। ट्रामा सेंटर में एक्सरे एवं प्लास्टर की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई गई।
स्टाफ की शिफ्ट के आधार पर ड्यूटी लगवाई गई। साथ ही नई व्यवस्था के साथ ट्रामा सेंटर को चलाने का निर्देश दिया।
इस दौरान डॉ. मोहम्मद नौशाद आलम, डॉ. रिचा, डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, डॉ. सीबी पांडेय उपस्थित थे।