Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Information about the bank's schemes was given in the Chaupal.

Siddharthnagar News: चौपाल में दी बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी

Sat, 21 Mar 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Information about the bank's schemes was given in the Chaupal.
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पलिया टेकधर गांव में शुक्रवार को गांव की समस्या के समाधान के लिए चौपाल आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक की सहभागिता से चल रहे वित्तीय साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय एवं सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, जनधन योजना,केवाईसी, कृषि ऋण एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। बैंकिंग धोखाधड़ी होने पर जरूरी टोल फ्री नंबर 1930, 155260 का प्रयोग करने की जानकारी दी। वित्तीय साक्षरता केंद्र नौगढ़ से वित्तीय सलाहकार राकेश कुमार ने विभिन्न योजनाओं से लोगों को जागरूक किया। ग्राम पंचायत सचिव महेश्वर पांडेय ने श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाओं एवं जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र तथा प्रधानमंत्री आवास के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगा मिश्र, बैंक सलाहकार महेश मणि त्रिपाठी, टीए मनीष दुबे, पंचायत सहायक मधु मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed