{"_id":"6820f0b258f6ef2dcc0fd144","slug":"indian-ambassador-met-sudeeps-family-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137335-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारतीय राजदूत ने सुदीप के परिवार से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारतीय राजदूत ने सुदीप के परिवार से की मुलाकात
Mon, 12 May 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 12 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु। नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आतंकवादी हमले में मारे गए सुदीप न्यौपाने के परिवार से मुलाकात की है। राजदूत ने रूपनदेही जिले के बुटवल में सुदीप के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने सुदीप के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारत सरकार दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए दृढ़ संकल्प है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के लिए न्याय सुनिश्चित करेंगे। बता दें कि 22 अप्रैल को भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए। सुदीप नूपाने उनमें से एक थे। पहलगाम की यात्रा के दौरान एक सशस्त्र समूह ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
भारत ने इसके विरुद्ध ‘’ऑपरेशन सिंदूर’’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गईं। भारत ने हमले में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने का दावा किया है।