{"_id":"57ab6b064f1c1b8667ee5e73","slug":"independence-day-on-the-nepal-border-alerts","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर नेपाल बाॅर्डर पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर नेपाल बाॅर्डर पर अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत नेपाल की खुली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी चप्पे-चप्पे पर चौकसी कर रही है। हर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। एसएसबी ने सीमा की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए नेपाल की सुरक्षा एंजेसियों से भी समन्वय बनाने की पहल की है।
बुधवार को एसएसबी ने नेपाल पुलिस व सुरक्षा बल के साथ मिलकर सीमा पर संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की। भारत की ओर से एसएसबी के कंपनी कमांडर रामशंकर गुप्ता व नेपाल की तरफ से सशस्त्र सीमा बल चाकरचौड़ा के एएसआई नरायन बहादुर थापा ने अपने-अपने टीम की अगुवाई की। दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने अलीगढ़वा से ठकुरापुर, करमहवां, पोखरभिटवा, गौरा, गौरी बजहा, रामनगर व पकड़िहवा तक सीमा का जायजा लिया। इस दौरान एसएसबी के एएसआई महेंद्र सिंह, अनिल कुमार, मनोज कुमार, मुस्ताक अहमद व नेपाल के चाकरचौड़ा चौकी इंचार्ज चून बहादुर कार्की, लीला बहादुर, गाहा मगर, राम बहादुर थारू आदि मौजूद रहे।