फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increased number of patients suffering from cold and flu along with fungal infection

Siddharthnagar News: फंगल इंफेक्शन के साथ सर्दी जुकाम के बढ़े मरीज

Sun, 08 Sep 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Increased number of patients suffering from cold and flu along with fungal infection

विज्ञापन
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ जन आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के भवनापुर सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को जन आरोग्य मेेले का आयोजन किया गया। इसमें वायरल फीवर और जुकाम के मरीज अधिक पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में हो रहे बदलाव से यह समस्या हो रही है। मरीजों की सेहत की जांच करने के साथ ही उन्हें दवाएं दीं। वहीं, गंभीर मरीजों को हायर सेंटर में दिखाने की सलाह दी।
भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में उपस्थित डाॅक्टरों और फार्मासिस्ट ने 119 मरीजों की जांचकर आवश्यकता अनुसार दवाएं दीं। वहीं, चार मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 38 मरीजों की जांच की। पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्र की उपस्थित में कुल 37 मरीज आए जिसमें सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित थे। पीएचसी सोहना में इलाज का जिम्मा फार्मासिस्ट प्रभुनाथ तिवारी ने संभाल रखी थी। यहां 44 मरीज आए। इस दौरान अंबुज श्रीवास्तव, अजय पांडेय, प्रिंस पांडेय, अखिलेश तिवारी, मनोज मिश्र, रवींद्र कुमार, लैब इंचार्ज अश्वनी अग्रहरी, अमित कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घोसियारी प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसियारी में डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण फार्मासिस्ट द्वारा मरीजों की जांच की गई। यहां नियुक्त फार्मासिस्ट नूरुल हसन ने बताया कि ज्यादातर जुकाम बुखार व स्किन रोग से संबंधित मरीज आ रहे हैं, जिनको दवा दी जा रही है। चिकित्सक न होने के कारण पिछले सप्ताह में यहां 31 मरीज देखे गए। आज 24 मरीज इलाज करने के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बिस्कोहर व कठौतिया में 176 मरीजों ने कराया उपचार

बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर व ग्राम पंचायत कठौतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कुल 176 मरीजों का उपचार कर दवाइयां दीं गई। आयुष चिकित्सक डाॅ. एससी शर्मा व डाॅ. ईश देव आर्या ने बताया कि लापरवाही के कारण लोग तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस मौके पर बिस्कोहर में डाॅ. एससी शर्मा, फार्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी, कठौतिया में डाॅ. राहुल कुमार, डाॅ. ईश देव आर्या, फार्मासिस्ट त्रिशूल धर चतुर्वेदी, धीरज राय, राजू आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

---
पीएचसी कटहना में 56 मरीजों ने कराई जांच
धेंसा। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में दोपहर एक बजे तक 56 मरीज पहुंचे। जिनमें अधिकांश को स्किन, सर्दी-जुखाम और बुखार की परेशानी थी। इस दौरान फार्मासिस्ट राजेश कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed