{"_id":"6213cc90ee6ff472ef68db15","slug":"inclination-of-young-voters-will-be-decisive-siddharthnagar-news-gkp427708333","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मतदाताओं का झुकाव होगा निर्णायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मतदाताओं का झुकाव होगा निर्णायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा मतदाताओं का झुकाव होगा निर्णायक
बांसी। क्षेत्र में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने का प्रयास तेज कर दिया है। ऐसे में बांसी विधानसभा में बढ़े 23613 नये मतदाता, इस बार निर्णायक साबित हो सकते हैं। इनका रुझान किसी भी प्रत्याशी के हक में जीत और हार का सबब बन सकता है।
युवा मतदाता इस चुनाव के लिए अहम हैं। इन मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बांसी विधानसभा क्षेत्र में कुल 357102 मतदाता थे, जिनमें से 162257 महिला और 194812 पुरुष मतदाता थे।
इस चुनाव में बढ़कर कुल 380715 मतदाता हो गए हैं। इनमें महिला 178404 और पुरुष मतदाता 202270 हैं। 41 अन्य मतदाता हैं। गौरतलब है कि कुल बढ़े मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक है। महिलाओं की बढ़ी संख्या 16147 और पुरुषों की बढ़ी संख्या 7458 है।