फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   inaguration of electric sub centre

सीएम ने बिजली उपकेंद्र का वर्चुअल शिलान्यास किया

Sat, 30 Jul 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
inaguration of electric sub centre
एनआईसी में वर्चुअल के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनते सांसद जगदंबिक - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सीएम ने बिजली उपकेंद्र का वर्चुअल शिलान्यास किया
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ में 37 करोड़ की लागत से होगा 132 केवी उपकेंद्र का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोहरतगढ़ में बिजली उपकेंद्र का वर्चुअल शिलान्यास किया। विकास भवन के एनआईसी में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक विनय वर्मा व डीएम संजीव रंजन ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अन्य जिला में 2723.20 करोड़ की लागत से 17 बिजली उपकेंद्रों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करते हुए लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि इस उपकेंद्र के निर्माण से तहसील शोहरतगढ़ व समीपवर्ती क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में गुणात्मक सुधार होगा। लो-वोल्टेज की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले में जर्जर तार बदलने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed