{"_id":"62e95c57222f7f4bae1394d9","slug":"imilia-won-over-lumbini-in-kabaddi-siddharthnagar-news-gkp445822867","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में इमलिया की टीम ने लुंबिनी को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में इमलिया की टीम ने लुंबिनी को दी शिकस्त
विज्ञापन
पकड़ी क्षेत्र के मधवापुर कला में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी प्रतियोगिता में इमलिया की टीम ने लुंबिनी को दी शिकस्त
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के मधवापुर कला में नागपंचमी की पूर्व संध्या पर सोमवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में इमलिया की टीम ने लुंबिनी गांव की टीम को पराजित किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में दस टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
फाइनल मैच में इमलिहा की टीम ने 42 अंक हासिल कर लुंबिनी की टीम को पराजित कर दिया। पहला मुकाबला नेउरी एवं ठाकुर किंग के बीच हुआ। नेउरी ग्रुप की टीम ने 26 अंक हासिल कर जीत दर्ज की। उसके बाद मिलतनगर के की टीम ने जबजौआ को 28 अंक से पराजित किया। इमलिया ने फायर किंग टीम को शिकस्त दी।
लुंबिनी एवं परसपुर के बीच हुए मुकाबले में लुंबिनी 31 अंकों से विजेता घोषित की गई। मकुना जोत के खिलाड़ियों ने अशोगवा को 19 अंकों से बाहर का रास्ता दिखा दिया। नगपरी की टीम ने सोनबरसा को 22 अंकों शिकस्त दी। अजगरा एवं मंझरिया के बीच मैच में मंझरिया 22 अंकों से विजयी रही।
विज्ञापन
दाउद खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पूर्व प्रधान अब्दुल अलीम और शमसुदीन ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान सीताराम यादव, कतबुल्लाह, राजेश, सजक्ष, अमजद, मसहुर, पप्पू, जमीरुलाह, सानेरब, जुगेश आदि मौजूद थे।