{"_id":"63388ced120937756107f795","slug":"imam-hudain-is-example-for-world-siddharthnagar-news-gkp4525152137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के लिए आदर्श हैं इमाम हुसैन : मौलाना मोहम्मद हसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के लिए आदर्श हैं इमाम हुसैन : मौलाना मोहम्मद हसन
विज्ञापन
डुमरियागंज के बैदौलागढ़ स्थित पुराना कर्बला पर हुसैन डे को संबोधित करते मौलाना मो. हुसैन। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के लिए आदर्श हैं इमाम हुसैन : मौलाना मोहम्मद हसन
डुमरियागंज। नगर के बैदौलागढ़ स्थित पुराना कर्बला पर शुक्रवार की देर शाम हुसैन डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौलाना और जाकिर ने हजरत इमाम हुसैन की जिंदगी और किरदार तथा हक, सच्चाई, इंसाफ की हिफाजत के लिए उनकी कुर्बानी पर विस्तार से रोशनी डाली।
मौलाना मोहम्मद हसन ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन हर उस इंसान के लिए आदर्श हैं, जो हक और सच्चाई के रास्ते पर चलने का हौसला रखता है। उन्होंने कहा कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन ने अपने परिवार और साथियों के साथ हक, इंसाफ, मानवता और दीन-ए-इस्लाम की हिफाजत के लिए जो कुर्बानी दी, उसकी आज तक दुनिया में कोई दूसरी मिसाल नहीं है। जमाना इमाम हुसैन की जिंदगी और किरदार से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर और कामयाब बना सकता है।
उन्होंने लोगों का आवाहन किया कि हमेशा नेकी और भलाई के रास्ते पर चलते हुए सभी लोगों के साथ अच्छे से पेश आएं। किसी का दिल ना दुखाएं और हमेशा अमन-शांति के साथ जिंदगी गुजारें। यही इस्लाम का भी मकसद है। इसे हर मुसलमान को अमल में लाना चाहिए। मौलाना ने मजलिस के आखिर में हजरत इमाम हुसैन की शहादत को बयां किया। जिसे सुनकर मजलिस में मौजूद सभी लोग हाय हुसैन, हाय कर्बला वालों की सदाएं बुलंद कर रोने लगे। कार्यक्रम को मौलाना हुसैन अब्बास, मौलाना अली अब्बास, जाकिर जमाल हैदर, अजीम हैदर, काजिम करबलाई, मोहम्मद हैदर आदि मौजूद रहे।